स्वतंत्र अवाज विशेष

सरेराह मारपीट करने और थाने में प्रदर्शन करने के मामले में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा एक्शन.. यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजू यादव, उपाध्यक्ष नितेश सिंह, बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू और विश्वजीत अनंत निष्कासित..

डेस्क- पिछले दिनों मैग्नेटो मॉल के सामने हुई मारपीट के मामले में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा की अनुशंसा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, मस्तूरी में मारपीट करने वाले विश्वजीत अनंत, थाने में बैठकर नारेबाजी करने वाले और पार्टी के अनुशासन को तोड़ने वाले यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजू यादव, बिल्हा विधानसभा के अध्यक्ष सुनील साहू को निष्कासित किया है.. स्वतंत्र आवाज को फोन से जानकारी देते हुए युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि.. सरेराह मारपीट करने वाले पार्टी के अनुशासन को तोड़ने वाले और पार्टी की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संदेश दिया गया है कि इस तरह की हरकत बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.. बिलासपुर में यूथ कांग्रेस के अलग-अलग पदों पर पदस्थ पदाधिकारियों को उनके पद से निष्कासित किया गया है..
बता दें कि पिछले दिनों सिविल लाइन थाना अंतर्गत मॉल के सामने यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह और विश्वजीत अनंत के बीच लड़ाई हो गई थी जिसके बाद नितेश सिंह और उसके साथियों ने विश्वजीत अनंत की बुरी तरह पिटाई कर दी थी, मामले में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अपने साथियों के साथ सिविल लाइन थाने में धरने पर बैठ गए थे इसके बाद दूसरे दिन भी सिविल लाइन थाने का घेराव कर शासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई थी..
✍️रविंद्र विश्वकर्मा ✍️

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!