Uncategorized
भारतीय मजदूर संघ ने मनाया पर्यावरण दिवस.. चौक चौराहों पर थैला वितरण..
बिलासपुर– वीरांगना अमृता देवी के बलिदान दिवस को भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण दिवस के रूप में मनाती है। जिला बिलासपुर भारतीय मजदूर संघ ने इस अवसर पर पर्यावरण परिचर्चा का आयोजन किया जिसमें पर्यावरण मंच के प्रदेश संयोजक श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने आह्वान किया कि, एक पेंड़ देश के नाम महाअभियान में सहभागी होकर हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और पर्यावरण संरक्षण के सभी नियमों का पालन करें.. संगठन की ओर से सितम्बर और अक्टूबर माह में पालिथिन के रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाऐगा और जनजागरण किया जाएगा.. कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पृथ्वी सहगल, जिला मंत्री संजय तिवारी, नागेंद्र शर्मा, सर्वेश तिवारी, पवन वर्मा, प्रकाश सिंह, दिनेश तिवारी उषा साहू और अन्य महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे.. गोष्ठी उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख समाज सेवी और संजीवनी हास्पिटल के संचालक डा. विनोद तिवारी को संगठन की ओर से समी का पौधा भेंटकर उनका सम्मान किया और उनके सौजन्य से निर्मित पर्यावरण संदेश युक्त थैला वितरण संजीवनी हास्पिटल से प्रारंभ कर नेहरू चौक, वृहस्पति बाजार, सदर बाजार सहित प्रमुख कार्यालयों और अन्य स्थानों में किया गया.. जिला कार्यकारिणी के अलावा एसईसीएल, रेलवे, एनटीपीसी सीपत सहित अन्य इकाइयों में भी पर्यावरण दिवस मनाया गया..