स्वतंत्र अवाज विशेष
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत पहुंचे बिलासपुर.. बिल्डर अभिनव तिवारी के घर पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई..
बिलासपुर– शहर के बिल्डर और सीनियर कांग्रेस नेता महेश दुबे के दामाद अभिनव तिवारी के जन्मदिन के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरण दास महंत मुख्य रूप में उनके घर पहुंचे और आशीर्वाद प्रदान किया, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने अभिनव तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की,उन्होंने कहा, “अभिनव तिवारी जैसे युवा समाज में बदलाव लाने की दिशा में प्रेरणा स्रोत हैं,उनका हर सामाजिक कार्य में आगे आना और जरूरतमंदों की मदद करना बेहद प्रशंसनीय है..
इस दौरान अभिनव तिवारी ने कहा कि, भगवान और परिवार के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से वह उस काबिल हैं और यदि उनकी छोटी सी मदद किसी को आगे बढा सही दिशा दे सकती हैं तो यह उनका सौभाग्य है.. इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक रश्मि सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सिंह, महेश दुबे,अधिवक्ता लक्की यादव सहित शहर के गणमान्य नागरिकों लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सामाजिक कार्यों के लिए उनका हौसला बढ़ाया.. कार्यक्रम के अंत में तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया और समाज सेवा में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया..



