स्वतंत्र अवाज विशेष
वॉर्ड क्रमांक 19 कस्तूरबा नगर से अधिवक्ता आदर्श पवार ने की दावेदारी.. पार्षद प्रत्याशी के लिए जमा किया आवेदन..
बिलासपुर– छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है, आरक्षण तय होने के बाद से ही पार्टी मैं दावेदारी की होड़ शुरू हो गई है बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 19 कस्तूरबा नगर से वार्ड के कांग्रेसी नेता और अधिवक्ता आदर्श पवार ने दावेदारी पेश करते हुए कांग्रेस पार्टी में पार्षद पर के प्रत्याशी हेतु आवेदन जमा किया.. इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, लंबे समय तक पार्टी में अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला है वही अब वार्ड वासियों की उम्मीदें जुड़ी हुई है जिन्हें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं अगर पार्टी आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाती है तो अगले पंचवर्षी में वार्ड वासीयों के विकास के लिए काम करेंगे.. आवेदन जमा करने के दौरान दावेदार आदर्श पवार के साथ समर्थक और वार्ड की जनता मौजूद रही..



