स्वतंत्र अवाज विशेष

नए साल के जश्न में बिलासपुरवासी पी गए इतने करोड़ की शराब.. पिछले साल के रिकॉर्ड को भी तोड़ा.. जाम पर मंगलवार का दिखा असर..


बिलासपुर– देश दुनिया समेत प्रदेश भर में नए साल का जश्न शानदार तरीके से मनाया गया.. इस दौरान नए साल के आगमन के जोश में प्रदेशवासियों ने जमकर जाम छलकाई, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में नए साल का जश्न के दौरान लोग 8 करोड़ 69 लाख की शराब गटक गए.. लेकिन इस बार 31 दिसंबर से ज्यादा 1 जनवरी के दिन शराब की बिक्री हुई.. 2024 का आखिरी दिन मंगलवार होने की वजह से शराब प्रेमियों में निराशा का माहौल रहा, लेकिन इसकी कसर उन्होंने 1 जनवरी को पूरी कर दी.. 
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस नए वर्ष के पूर्व संध्या को 4 करोड़ 22 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई वहीं दूसरे दिन यानी new year को शराब प्रेमियों ने 4 करोड़ 46 लाख की शराब खरीदी.. इस तरह नए साल के आगमन के बाद शराब प्रेमियों ने शराब पिया.. बीते साल की बात करें तो, पिछले साल की बात करें आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष 31 दिसंबर और 1 जनवरी को 8 करोड़ रुपए की शराब बेची थी, इस हिसाब से इस साल पूर्व वर्ष से 69 लाख का अधिक राजस्व आबकारी विभाग ने प्राप्त किया है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!