स्वतंत्र अवाज विशेष

भीड़ ने किया तोरवा थाने का किया घेराव.. परिजनों ने लगाया आरोप लड़की ने लड़की को ले जाकर भाई को सौंपा.. लव जिहाद का आरोप..

बिलासपुर के तोरवा थाना में आज अचानक भीड़ ने घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी शुरू कर दी.. जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र में रहने वाली एक समुदाय की लड़की ने दूसरे समुदाय की लड़की को उसके घर से बाहर निकाला और अपने भाई को सौंप दिया, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने तोरवा थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया.. वहीं मामले को लव जिहाद बताते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है.. बड़ी संख्या में तोरवा थाना पहुंचीं महिलाओ ने पुलिस पर मदद ना करने का भी आरोप लगाया.. वहीं पूरे मामले में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि, बड़ी संख्या में लोग तोरवा थाना पहुंचे हुए हैं और गुम लड़की की शिकायत दर्ज करा रहे हैं.. वही लड़की को लोकेशन रायपुर होने की जानकारी मिल रही है और आगे की कार्रवाई भी की जा रही है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!