स्वतंत्र अवाज विशेष
नदी किनारे नाले में मिली लाश युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी..
एंकर- बिलासपुर के गुरुनानक चौक से अरपा पुल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर होटल रिवर इन के सामने नाले में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.. नगर निगम के कर्मचारी जब नाले की सफाई के लिए स्लैब हटाने पहुंचे, तो उन्हें शव दिखाई दिया, इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है.. शव कई दिन पुराना लग रहा है, जिसकी वजह से सड़कर सूजन हो चुका है और उससे दुर्गंध आ रही है, शव की बरामदगी की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है, फिलहाल शव की पहचान और घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है..



