स्वतंत्र अवाज विशेष
अघोषित मयखाना चलाने वाले आरोपी पर पुलिस का प्रहार.. थाने के पिछे शराब बेचने वाला ढाबा संचालक 52 पाव देशी के साथ गिरफ्तार.. एसपी के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई.. खबर का असर..
बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह के द्वारा जिले में चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने कोनी थाना के पिछे मयखाने का संचालन करने वाले और शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.. वहीं स्वतंत्र आवाज़ की खबर का असर भी हुआ है.. दरअसल कोनी थाना के पिछे ढाबे की आड़ में जितेंद्र वाधवानी द्वारा अघोषित मयखाना बनाकर अवैध शराब बेचने और बैठाकर पिलाने का काम किया जा रहा था, जिस पर स्वतंत्र आवाज़ ने प्रमुखता से खबर लगाई थी, खबर पर संज्ञान लेते ही बिलासपुर एसपी ने ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद कोनी पुलिस ने ढाबा संचालक को 52 पाव देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा.. बता दें कि, तुर्कडीह चौक पर नदी के किनारे स्थित ढाबा संचालक जितेंद्र वाधवानी द्वारा अघोषित रूप से अहाता चलाया जा रहा था, इतना ही नहीं आरोपी अपने दूकान से ही शराब बेचने का कार्य भी कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है..



