Uncategorized
अज्ञानता और अंधकार को दूर कर सभ्य और विकसित समाज का दर्पण है दीपावली महापर्व- सीमा.. वॉर्ड पार्षद सीमा घृतेश ने दी वॉर्ड वासियों को दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं..
बिलासपुर– दरिद्रता और अज्ञानता के अंधेरे को चीरकर सभ्य और विकसित समाज की परिकल्पना को परिभाषित करने के लिए दीपावली का पर्व मनाया जाता है, अमावस के अंधेरे को दिए और पटाखे की रोशनी से खत्म करने की प्रथा सदियों से चली आ रही है, दीपावली से पहले ही पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा हुआ है दीपोत्सव त्यौहार को लेकर बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर की पार्षद और महिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने शहर वासियों समेत वार्ड के लोगों को भारत के सबसे बड़े त्योहार दीपावली की शुभकामनाएं दी..
इस दौरान सीमा ने कहा कि, हम सभी को दीपावली से सीख लेकर अपने जीवन में पहले अज्ञानता और अंधेरे को खत्म कर ज्ञान और सत्कर्म के मामले में आगे बढ़कर एक विकसित और सभ्य समाज की परिकल्पना को पूरा करने की जिम्मेदारी निभालनी चाहिए.. शासन और प्रशासन के माध्यम से विकास की गंगा को आगे बढ़ाने के लिए गुरु घासीदास नगर में निरंतर कार्य किया जा रहे हैं चाहे वह सड़क निर्माण की बात हो या फिर पानी की समस्या का निवारण लगातार विकास के काम को किया जा रहा है इसी तरह क्षेत्र के अलग-अलग स्थान में प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है और उम्मीद है कि जल्द भी अंधेरे वाले जगह पर रोशनी की व्यवस्था कर ली जाएगी..