स्वतंत्र अवाज विशेष
अवैध शराब बिक्री करने वाले पर तखतपुर पुलिस ने दी दबीश.. आरोपी के कब्जे से 03 अलग-अलग प्रकरणों मे कुल 40 लीटर हाथ भठठी का बना महुआ शराब किमती 8000 रूपये को जप्त किया गया..
बिलासपुर में पुलिस कप्तानराजनेश सिंह ने नेतृत्व में नशे के कारोबार पर पुलिस का लगातार प्रहार जारी हैं.. जिले में नशे, अवैध कारोबार करने वालो के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। इसी तारतम्य में तखतपुर पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग स्थानो पर रेड कार्यवाही की गई जिसमें चोरमा मोड के पास आरोपी कार्तिक राम निवासी मटसगरा के कब्जे से 06 लीटर महुआ शराब, ग्राम परसाकापा मे आरोपी रितेश लोधी के कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब और राघो लोधी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपीयों को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है..



