स्वतंत्र अवाज विशेष

बिलासपुर के फटाखा दुकान में लगी भीषण आग.. दुकान के अंदर ही फूट रहे फटाखे.. कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला..

बिलासपुर के कोतवाली थाना अन्तर्गत फटाका दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया है.. इसके बाद पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची है, जहां आग बुझाने की कवायद लगातार जारी है, मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना के जगमल चौक इलाके में स्थित गणेश फटाका दुकान में अचानक आग लग गई जिसमें अंदर रखा लाखों का फटाखा फूटने लगा.. और देखते ही देखते भीषण आग दुकान में लग गई जिसके बाद आसपास खड़े लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल और कोतवाली थाने को दी जहां मौके पर दमकल और थाना कोतवाली की टीम पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश कर रही है बता दे कि इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है..
शहर में बहुत जगह दुकान और गोदाम लेकिन, नहीं है सुरक्षा के इंतजाम..

बिलासपुर शहर के सघन क्षेत्र में कई दुकानें और पटाखों के गोद में मौजूद है लेकिन इन जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न के बराबर ही देखने को मिलते हैं मौजूद इसके प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है इसी का कारण है कि आग लगने के बाद प्रशासन की नींद खुलती है और फिर दमकल की गाड़ी पानी लेकर उसे बुझाने दौड़ती है.. कई व्यापारी तो ऐसे हैं जो नियम के विरुद्ध जाकर अतिरिक्त फटाखा जमा कर रखे हैं.. लेकिन प्रशासन की गहरी नींद की वजह से इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है ऐसे में लगातार सघन आबादी वाले क्षेत्रों में हादसे का खतरा बना हुआ है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!