स्वतंत्र अवाज विशेष
बिलासपुर कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया स्थापना दिवस का कार्यक्रम.. सदस्यता अभियान की हुई शुरूआत.. महिलाओं के मुद्दे को पटल पर लाना जरूरी- सीमा..
बिलासपुर– महिला कांग्रेस की स्थापना दिवस पर आज कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश के नेतृत्व में महिलाओं ने पटाखे फोड़े, मिठाई बाटी और महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया.. इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष सीमा ने कहा है कि, आज स्थापना दिवस से महिला कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है और अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए मुहिम चलाई जाएगी.. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष की दिशा निर्देश पर आज कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस ने उत्साह पूर्वक स्थापना दिवस मनाया..
सीमा, शिल्पी तिवारी, पिंकी बत्रा एवं महिला कांग्रेस का कहना है कि, भाजपा शासन काल में महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार हो रहे हैं, दुष्कर्म एवं हत्या की वारदात हो रही है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है.. अब कांग्रेस महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए तथा उनके अधिकारों की रक्षा की लड़ाई लड़ रही है.. आज के कार्यक्रम में जिला ग्रामीण अध्यक्ष सीमा घृतेश,पिंकी बत्रा शहर अध्यक्ष ,शोभा चाहिल,शिल्पी तिवारी,हमीदा खान,मंजू त्रिपाठी,शारदा साहू,वहिदा खान,सुनीता यादव,संगीता तिवारी,किरण धुरी,विनीता अनत,बिंदु जायसी,जमुना बंजारा,अफरोज खान, अन्नपूर्णा ध्रुव, अंजनी,शकुंतला,शशि कला, संध्या मसीह, शैल जायसवाल सभी उपस्थित हुए..