स्वतंत्र अवाज विशेष
महिला कांग्रेस की 40वीं स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान की होगी शुरूआत.. महिलाओ को मिले 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ- सीमा..
आज राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कमेटी की 40वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की शुरूआत की जाएगी.. इस अवसर पर बिलासपुर महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने बताया कि, “15 सितंबर को महिला कांग्रेस का 40 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा और आज ही के दिन से महिलाओं को जोड़ने के लिए महिला सदस्यता अभियान भी शुरू की जाएगी.. जिसमें महिलाओं को सदस्यता शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे.. स्थापना दिवस का आयोजन ब्लॉक लेवल जिला लेबल और प्रदेश स्तर के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर होगा.. जो महिलाएं कांग्रेस से है और अंतिम छोर पर आधी आबादी है उन्हें भी इसमें जोड़ा जाएगा..
सीमा ने कहा कि महिलाओं के लिए सदस्यता 5 सालों के लिए होगा और आज ही के दिन से वेबसाइट भी लॉन्च किया जाएगा.. जिसमें ब्लॉक लेबल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सभी महिलाओं का इसमें डाटा रहेगा.. इस वेबसाइट की शुरुआत सभी जगह पर दोपहर के 12:00 बजे पूरे देश में किया जाएगा.. महिला कांग्रेस कमेटी की बिलासपुर की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने बताया कि पूरे देश में महिला आंदोलन चल रहे हैं.. जिसमें तीन मुद्दे मुख्य हैं उन तीन मुद्दों में पहला महिलाओं को 33% आरक्षण मिलना चाहिए.. महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात की गई है लेकिन अब तक लागू नहीं हो पाई है.. दूसरा प्रदेश और देश में बढ़ती महंगाई जिसमें आज की स्थिति में महिलाओं को किचन का बजट बिगड़ गया है.. रसोई का बजट बिगड़ने से महिलाएं काफी त्रस्त हैं..