बीजेपी की सहयोगी पार्टी ने की निगम मंडल और आयोग में जगह देने की मांग.. निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने की संगठन महामंत्री से मुलाकात..
निर्बल इंडियन हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के पदाधिकारियों ने बीजेपी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे) में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवम अजय जामवाल क्षेत्रीय संगठन मंत्री से मुलाकात किए.. जिसमें निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव के कार्यो को बताते हुए आने वाले समय में निषाद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को शासन द्वारा निगम, मंडल, आयोग में जगह देने की बात कही.. साथ में यह भी कहा कि, आने वाले त्रिस्तरीय चुनाव में पंच, सरपंच, जिला पंचायत, जनपद सदस्य, निगम, पार्षद के चुनाव होने वाले हैं, उसमें भी निषाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाए साथ में निगम मंडल आयोग की जो लिस्ट निकालने वाली है उसमें भी निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाए, इस पत्र को पढ़ने के उपरांत आदरणीय प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवम अजय जामवला द्वारा आश्वासन दिया गया कि, आप अपने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की सूची दीजिए..हम निश्चित ही निषाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को भी आगामी निगम मंडल आयोग में एवं पंच सरपंच जिला पंचायत सदस्य पार्षद के चुनाव में स्थान देंगे और उन्हें चुनाव लड़ने का भी काम करेंगे इसके लिए निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया.. इसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह राजपूत, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सूरज निषाद, प्रदेश संगठन महामंत्री राजकुमार निषाद, द ग्रेट युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष इन्नल निषाद, बिलासपुर जिला अध्यक्ष माधव निषाद, जांजगीर जिला अध्यक्ष त्रिपति नाथ कैवर्त्य, बेमेतरा जिला अध्यक्ष मुकेश निषाद, बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष रोहित निषाद, बिल्हा विधानसभा कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद निषाद, राम प्रसाद केवट, अरुण केवट, दवेंद्र निषाद आदि उपस्थित रहे..



