सेंट जोसफ कॉन्वेंट आंग्ल उच्चतर माध्यमिक शाला में मनाया गया आजादी का पर्व.. योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने किया ध्वजारोहण..
बिलासपुर– सेन्ट जोसेफ कान्वेंट आंग्ल उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर मे देश भक्ती गीत व संगीत के साथ मनाया गया अजादी का पर्व.. इस अवसर पर छतीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य व नगर निगम के पार्षद रविन्द्र सिंह जी ने ध्वजारोहण कर उपस्थित छाॅत्र छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा की। सैकङो स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियो के कुर्बानी से हमे आज अजादी मिली है.. हम सभी जातीय धर्म के लोगो को देश के एकता व अखण्डता के लिए राष्ट्रीय ध्वज व संविधान का हमेशा रक्षा करना होगा, वही महापुरुषो के दिखाये मार्ग मे चल कर प्रदेश व देश को निरंतर विकसित करना होगा.. इस अवसर पर मैनेजर ऐलिस साल्वे प्रिसिंपल आशा टुपो बिबयाना सिस्टर जिला शहर महिला कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मार्गेट बेन्जामिन शहर ब्लॉक सचिव दिलीप साहु सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिका व स्टाफ के साथ हजारो के संख्या मे विधार्थी उपस्थित थे..