स्वतंत्र अवाज विशेष

हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा 78वां स्वतंत्रता दिवस.. गुरू घासीदास नगर की वार्ड पार्षद सीमा ने वार्ड और स्कूल में फहराया तिरंगा..

बिलासपुर– पूरे देश में आज स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, गुलामी की जंजीरों को तोड़कर भारत को आजाद हुए 77 साल बीत चुके हैं और विकास की नई गाथा देश लगातार लिखता जा रहा है.. स्वतंत्रता दिवस के इस भवन पर्व पर आज बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर की पार्षद सीमा घृतेश ने वार्ड में तिरंगा फहराकर वार्ड वासियों के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी.. इसके साथ ही पार्षद सीमा ने नवीन प्राथमिक शाला राजीव गांधी चौक में ध्वजा रोहण करने के बाद स्कूल के बच्चों को स्वतंत्रता के सही मायने समझाएं, इस दौरान सीमा ने कहा कि, हमारे पूर्वजों ने इस आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी है.. 200 वर्षों की जंजीरों को तोड़कर भारत फिर से खुली आसमान में सांस ले रहा है तो इसके प्रति हमारी जिम्मेदारी भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है.. देश के लिए सबसे पहले कर्तव्य हमारा होना चाहिए, एक बेहतर समाज की परिकल्पना और विकास की सीढ़ियों को चढ़ने के लिए वसुदेव कुटुंबकम की भावना होनी चाहिए, अपने संस्कारों और शिक्षा के साथ-साथ कर्तव्यों के पालन को लेकर हमें सजग रहना चाहिए.. तभी जाकर इस आजादी के मायने को हम सही रूप में अपनी आने वाली पीढ़ियों के हाथों पर दे पाएंगे.. कार्यक्रम के दौरान पार्षद प्रतिनिधि आदित्य जोशी, गिरवर जोशी, जय डांसर, कलेश्वर सूर्यवंशी, मदन, बजरंग समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!