जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी.. कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल पर आया धमकी भरा संदेश..

बिलासपुर– जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया.. यह धमकी कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए संदेश के माध्यम से दी गई है, मेल मिलने के बाद तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई.. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिला न्यायालय परिसर को सील कर दिया गया है.. सुरक्षा के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चप्पे-चप्पे की सघन जांच की जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल, सुरक्षा एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं..

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच व सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं.. किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है.. फिलहाल एहतियातन पूरे परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा मेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने की कार्रवाई जारी है..



