स्वतंत्र अवाज विशेष

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक कि अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा.. हर घर तिरंगा लगाना हमारा लक्ष्य : धरमलाल कौशिक..

बिलासपुर– पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भगवान भोलेनाथ को श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के पावन अवसर पर हरिहर केदार क्षेत्र मदकू द्वीप स्थित श्री जलेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया व सभी भक्तों, श्रद्धालुओं एवं चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की तत्पश्चात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधानसभा बिल्हा में हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया.. इस यात्रा के अंतर्गत लोगों को जागरुक करने के लिए बिल्हा विधानसभा में बिल्हा, बोदरी एवं तिफरा–सिरगिट्टी मंडल में भ्रमण कर सभी से अपने घरों में तिरंगा लगाने का आग्रह किया, इस मौके पर उन्होंने कहा की इस पहल का उद्देश्य भारत के नागरिकों को अपने देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। तिरंगा झंडा भारत की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता का प्रतीक है, और इसे हर घर में फहराने से देश के नागरिकों को अपने देश के प्रति जुड़ाव महसूस होगा..
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का संकल्प है कि हर घर में तिरंगा पहुंचे. इसीलिए बीजेपी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है, हम चाहते हैं कि देश की आजादी के बारे में हर नागरिक को जानकारी हो इसके लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इस दौरान लोगों को ये बताया जाएगा कि देश को आजाद कराने के लिए कितने लोगों ने कुर्बानी दी है, इस अवसर पर मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, सभी मंडल अध्यक्ष आदि संग युवा मोर्चा के साथी व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस यात्रा को सफल बनाया..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!