स्वतंत्र अवाज विशेष
नगर निगम के वार्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर में लगा जन समस्या निवारण शिविर.. पार्षद सीमा ने जोन आयुक्त को सौंपी वॉर्ड की समस्याओं की सूची..
बिलासपुर– प्रशासन द्वारा नगर निकाय में समस्याओं के निवारण के लिए जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं से जोन के अधिकारियों को अवगत कराया.. इस दौरान गुरु घासीदास नगर की वार्ड पार्षद सीमा घृतेश ने जॉन कमिश्नर को मूलभूत समस्याओं की सूची सौंपते हुए जल्द से जल्द निवारण का मांग की.. इस दौरान सीमा ने बताया कि, क्षेत्र में लगातार बिजली पानी सड़क नाली की समस्या बनी हुई है इतना ही नहीं पिछले 5 सालों में यह समस्या और भी गंभीर थी लेकिन उनकी जिम्मेदारी संभालने के बाद वार्ड में लगातार मूलभूत सुविधाओं का कार्य किया जा रहा है, इतना ही नहीं ओम नगर में सड़क निर्माण का कार्य भी उनके कार्यकाल में किया गया है लेकिन अभी भी वार्ड में आने को प्रकार की समस्याएं लगातार बनी हुई है जिसके लिए जोन के माध्यम से आज जन समस्या निवारण शिविर में समस्याओं की सूची सौपकर जल्द से जल्द इन्हें ठीक करने की मांग की गई है..