स्वतंत्र अवाज विशेष

पालक शिक्षक मेगा बैठक तिफरा संकुल में जबरदस्त उत्साह..

बिलासपुर– शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिफरा, संकुल केंद्र तिफरा मे दिनांक 06/08/2024 को संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया.. जिसमे कुल पालक 90, शिक्षक 35 और सभी संस्थाओ से संस्था प्रमुख उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीईओ कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनीता ध्रुव ने बैठक के उद्देश्य को समझाया, संकुल तिफरा के संकुल प्रभारी आरके दुबे सर ने बैठक पर विस्तार से चर्चा किया एवं संकुल तिफरा के शैक्षिक समन्वयक सुनील पांडे ने 12 बिन्दु पर चर्चा की.. वरिष्ठ शिक्षक रंजीत बनर्जी, व्याख्यात जय कौशिक उपस्थित रहे.. इस आयोजन मे प्रमुख के रूप मे एसएमडीसी के नवनिर्वाचित सदस्यों का परिचय कराया गया..
अध्यक्ष ईश्वर साहू, सदस्य कृष्णा कश्यप, सविता रजक , हरिराम प्रजापति जी, श्याम कार्तिक वर्मा ,सुनील सिंह, देवीप्रसादकौशिक,  मधु कौशिक, किरण उपस्थिति रहे जनप्रतिनिधियों में लक्ष्मीनाथ साहू, राजकुमार यादव, एवं विभिन्न स्कूलों से आए हुए अध्यक्ष गण एवं सदस्य गण संकुल तिफरा के अंतर्गत सभी स्कूल से पहुंचे, प्रधान पाठक एवं शिक्षकगणों की गरिमामय उपस्थिति रही.. डाॅ. आकांक्षा साहू एम्स की स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति एवं बिल्हा ब्लॉक के चिरायु योजना के डॉक्टर नवनीत कौशिक जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम मे उपस्थित पालको और शिक्षकों ने शासन द्वारा पालक-शिक्षक मेगा बैठक के लिए निर्धारित 12 विभिन्न विषयों पर चर्चाएँ की। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री जय कौशिक द्वारा किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसदा प्रधान पाठिका मौरिन सैम्युल, प्राथमिक विद्यालय प्रधान पाठिका रश्मि पांडे, प्राथमिक यदुनंदन नगर जोसफिन एक्का, आर्या कॉलोनी डॉ विजयलक्ष्मी पाठक, कोरियापारा ललिता खरगवान ,नयापारा परसदा श्याम नारायण पांडे, शा उ मा शाला तिफरा सुधा दुबे, धीरज सोनी, आशा कश्यप,शशि कला सोन्चे, जया मानवटकर, प्रभात क्षत्रिय ,कृष्ण कुमार तिवारी, रामकुमार सोनी संतोष निर्मलकर शिक्षक शिक्षिकाये उपस्थित रहे, आभार रंजीत बनर्जी ने व्यक्त की..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!