स्वतंत्र अवाज विशेष
मुख्यमंत्री फण्ड कहाँ जा रहा है, आपके अधिकारी कह रहे है फण्ड नहीं है, कैसे रोके मलेरिया को- शैलेश पांडेय.. चार की मौत और मरीज़ों से भरे हॉस्पिटल, सरकार लापरवाह हो गई है- शैलेश..
बिलासपुर– प्रदेश में लगातार फैल रहे मलेरिया डायरिया को लेकर बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है.. शैलेश पांडे ने जारी बयान में कहा है कि, मलेरिया और डायरिया से बिलासपुर में कई लोगो की जान चली गई है और साय जी की लापरवाह सरकार अभी भी कुंभकर्ण की नींद में सो रही है और प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं है कि प्रदेश में क्या हो रहा है,चार लोगो की मलेरिया से मौत हो गई है और मरीज़ों से हॉस्पिटल भरे हुए है लेकिन सरकार के उस पर्याप्त फण्ड भी नहीं है कि बीमारियों की रोकथाम के लिए फण्ड दे दे..
एक माह से ज्यादा हो गया है बिलासपुर में मलेरिया और डायरिया से जाने जा रही है और लोग कहीं दूषित पानी से या मलेरिया से पीड़ित है लेकिन सरकार के पास न तो पर्याप्त डॉक्टर है और न ही पर्याप्त फण्ड है ये फण्ड कहाँ जा रहा है, क्या यही है 2047 का विजन डॉक्यूमेंट, जहां बड़ी बड़ी बाते की जा रही है और प्रदेश की जनता की चिंता किसी को नहीं है, ऐसा कब तक चलेगा..



