Uncategorized

बढ़ती महंगाई और महिला आरक्षण को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष सीमा का दिल्ली में हल्लाबोल..

बिलासपुर– देश में बढ़ती महंगाई का विरोध और विधानसभा तथा लोकसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण विधेयक लागू किए जाने की मांग को लेकर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला.. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर छत्तीसगढ़ से भी महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं सदस्य दिल्ली पहुंचे और धरना में शामिल हुए, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश के नेतृत्व में यहां से भी काफी संख्या में महिलाएं दिल्ली पहुंची और 33% आरक्षण की मांग को लेकर महिलाओं के अधिकार को लेकर मोदी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया.. सीमा घृतेश ने कहा है कि जब सदन में प्रस्ताव महिलाओं के आरक्षण का पास हो गया है तो भाजपा सरकार महिलाओं का आरक्षण लागू क्यों नहीं कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं, महिलाओं के लिए 33% आरक्षण एवं देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में आज जंतर मंतर में धरना देते हुए महिला कांग्रेस ने कहा है कि देश में सर्वाधिक अत्याचार भाजपा शासन काल में हो रहे हैं.. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम, जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने दिल्ली के आंदोलन में भाग लिया और काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सेदारी निभाई.. आज के धरना आंदोलन में सीमा घृतेश शिल्पी तिवारी हमीदा खान ,किरण यादव, सुकृता खूंटे के अलावा प्रदेश की महिलाएं काफी संख्या में मौजूद थी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!