स्वतंत्र अवाज विशेष

आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा विकसित भारत निर्माण, विषय पर पुस्तक का विमोचन..

बिलासपुर– शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली जिला कोरबा के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, वाणिज्य विभाग एवं शोध प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयासों से एक संपादित बहुविषयक पुस्तक “विकसित भारत निर्माण चुनौतियां एवं संभावनाएं” का विमोचन छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त डॉ शारदा वर्मा एवं संचालक रूसा डॉ पी. सी.चौबे द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पुष्पराज लाजरस, आईयुएसी प्रभारी व इस पुस्तक के मुख्य संपादक डॉ शेख़ तस्लीम अहमद एवं विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र हर्ष पांडेय की उपस्थिति में किया गया..
इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों, विषय विशेषज्ञों एवं विद्वतजनों ने अपने आलेखों के माध्यम से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में शिक्षकों, महिलाओं, कृषकों, व्यापारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गो की भूमिका पर प्रकाश डाला है साथ ही विकसित राष्ट्र बनने की राह में आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान प्रस्तुत किए है, उल्लेखनीय है कि यह पुस्तक आनलाइन प्लेटफार्म किंडल, गुगल बुक,एमेजान एवं फ्लिपकार्ट आदि पर एक साथ प्रकाशित की गई है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!