स्वतंत्र अवाज विशेष
उठाईगिरी से सावधान करने कोतवाली पुलिस की टीम उतरी सड़क पर.. ऑटो की चेकिंग कर यात्रियों को किया जागरूक..
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के आदेशानुसार शहर में उठाईगिरी के खतरे को कम करने और ऑटो में सफर करने वाले यात्रियों के बीच जागरूकता फैलाने के निर्देश के बाद बिलासपुर की कोतवाली थाना पुलिस सड़कों पर उतरी.. आदेश के पालन में कोतवाली क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की गई, और कुछ महिलाएं जो ऑटो में बैठकर महिलाओं से ही चिपकर एवं बीच में बैठने का बहाना लेकर उठाई गिरी करने वालो से सावधान रहने की हिदायत दी.. साथ ही पुलिस की टीम ने यात्रियों को बताया कि, ऐसे लोग गले के सोने चांदी के चैन, पर्स से सामान गायब करने माहिर होते है, इसलिए सफर के दौरान अपने सामान का बेहतर तरीके से ध्यान रखें और यात्रियों से दूरी बनाकर बैठे ताकि उठाई गिरी की दुर्घटना होने से बचा जा सके..



