देश में महंगाई की जिम्मेदार मोदी सरकार- सीमा घृतेश.. महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी का केंद्र सरकार को घेरा..
बिलासपुर- देश में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में जिला शहर ग्रामीण महिला कांग्रेस द्वारा नेहरू चौक स्थित कांग्रेस भवन में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का अयोजन किया गया.. पत्रकार वार्ता के दौरान महिला कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि,। देश में आज विकास के नाम पर सिर्फ महंगाई का प्रसार हो रहा है, 2014 के बाद सत्ता में आई बीजेपी ने देश की जनता से कई लोक लुभावन वादे किए थे, उनमें से महंगाई कम करना सबसे ज्यादा लुभावन वादा था लेकिन 10 साल बाद भी मोदी सरकार का वो वादा, वादा ही रह गया.. देश में मूलभूत आवश्यकताओं की कीमतों पर बढ़ोतरी होने से मध्यम और कमजोर वर्ग की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है.. पेट्रोल गैस, दाल, तेल, सब्जी, आटा की बढ़ती हुई महंगाई से आम जनता परेशान है, चुनाव के दौरान केंद्र सरकार द्वारा 500रूपए में गैस सिलेंडर का वादा सिर्फ झांसा साबित हुआ है.. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश, शहर अध्यक्ष पिंकी निर्मल बत्रा, ब्लाक अध्यक्ष महिला कांग्रेस सविस्री सोनी,ममता हाटकेश्वर,वहीद खान, अंजू सोनी, मंजू त्रिपाठी, पार्षद स्वर्ण शुक्ला,प्रियंका यादव,अफरोज बेगम,आरती रजक,बिंदु जायसी, चंद्रावली कश्यप, उपस्थित रहे..



