स्वतंत्र अवाज विशेष
घर घूसकर मारपीट और तोडफोड करने वाले 02 आदतन को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार..
बिलासपुर– रतनपुर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने वाले 2 आदतन बदमाशो को गिरफ्तार किया है.. थाना प्रभारी देवेश राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि, थाना रतनपुर क्षेत्रर्गंत सोनारपारा रतनपुर निवासी यश सोनी बीते दिन शाम 4 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, मोहल्ले के आलोक देवांगन और रोशन निर्मलकर प्रार्थी के घर के दरवाजा को ईट से मार रहे थे जिसे प्रार्थी के पिता के द्वारा मना करने पर दोनो बदमाशो द्वारा अश्लील मां बहन की गालिया देते हुये घर अंदर घूस गये और झगडा करने लगे.. दोनो बदमाश शराब के नशे मे थे प्रार्थी यश के द्वारा गाली गलौच करने से मना करने तथा घर से बाहर निकलने की बात कहने पर बदमाश आलोक देवागन के द्वारा अपना बेल्ट निकालकर यश को मारपीट करना शूरू कर दिया तथा साथी रोशन निर्मलकर के द्वारा घर में उत्पात मचाते हुये टीवी को तोडफोड कर दिया.. मोहल्ले वाले आकर बीच बचाव किये.. प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी के द्वारा त्वरित थाना पेट्रोंलिग को दोनो बदमाश की पतासाजी हेतु मौके पर रवाना किया.. जो उक्त दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया..



