स्वतंत्र अवाज विशेष

रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध निजात अभियान के तहत की गई कार्यवाही.. 6 लीटर अवैध शराब समेत आरोपी गिरफ्तार..


बिलासपुर– पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशा मुक्त करने हेतु चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था, इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि, भेंड़ीमुड़ा रतनपुर का शुभम श्रीवास डबरापारा रतनपुर में पीपल पेंड़ के पास अवैध रूप से देषी शराब बिक्री करने के लिये रखा है..  रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी के कब्जे से 34 पाव कुल 6.120 लीटर देशी प्लेन कीमती 2720 रूपये को बरामद किया गया.. आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.. कार्यवाही में सउनि मेलाराम कठौतिया, आर. कीर्ति पैकरा, बसंत मानिकपुरी, अर्जून जाँगड़े, राकेश आनन्द का योगदान रहा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!