स्वतंत्र अवाज विशेष

अवैध कोयला भण्डारण तथा अनियमित कोल डिपो संचालन पर 9.75 लाख जुर्माना.. खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई..

बिलासपुर– खनिज विभाग को मौर्य कोल डिपो में अवैध कोयला एवं पत्थर का भण्डारण करने तथा कोयला चोरी की शिकायत प्राप्त होने पर दिनांक 02.12.2023 को खनिज अमला द्वारा कार्यवाही किया गया.. मौके पर शिकायतकर्ता की उपस्थिति में जांच के समय डिपो में कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं होने के कारण तथा डिपो के पास कोयला भरे वाहन को जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर के सुपुर्दगी में दिया गया था..  इससे पहले भी दिनांक 12.07.2023 को मौर्य कोल डिपो को भण्डारण अनुज्ञप्ति की शर्तों एवं नियमों का उल्लंघन किये जाने के कारण निरस्त कर दिया गया था, अवैध डिपो संचालक को खनिज की वैधता प्रमाणित करने नोटिस जारी किया गया था, जिस पर अवैध खनिज मात्रा का प्रतिपरीक्षण उपरांत अर्थदण्ड की राशि 5,43,940 जमा कराया गया है.. इसके अतिरिक्त वेदांता मिनरल्स के संबंध में भी भण्डाण नियमों एवं शर्तो का उल्लंघन करते हुए डिपो संचालक की अनियमित संचालन की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर भी खनिज अमला के द्वारा जांच उपरांत अनुज्ञप्तिधारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.. नोटिस का जवाब समाधानकारक नहीं पाये जाने पर अनुज्ञप्तिधारी को भण्डारण नियमों के तहत अर्थदण्ड की राशि रू. 4,32,000 आरोपित किया गया है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!