स्वतंत्र अवाज विशेष

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष ने नैतिकता के आधार पर दिया पद से इस्तीफा..

छत्तीसगढ़ राजनीति में सत्ता बदलाव के बाद इस्तीफे का दौर जारी है, इसी तारतम्य में आज अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बेजनाथ चंद्राकर ने सरकार बदलने के बाद नैतिकता के आधार पर छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है.. पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने अपना इस्तीफा सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ को इंद्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर को अपना इस्तीफा भेजा.. इस्तीफा सौंपने के साथ ही बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि, जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही छत्तीसगढ़ महतारी और यहां के किसानों और आमजन की सेवा करने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ और इस काम को उन्होंने पूरी लगन के साथ किया है.. 2018 में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैजनाथ चंद्राकर को अपेक्स बैंक के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसके बाद से बैजनाथ चंद्राकर अपने पद पर निष्ठापूर्ण रूप से कम कर रहे थे, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद कांग्रेस सरकार में अलग-अलग आयोग मंडल में रहे पदाधिकारियो द्वारा पद से इस्तीफा देने का दौर जारी है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!