लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में सम्मानित हुए बिलासपुर डीसीटी के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह राजपूत..
यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है..

बिलासपुर/डेस्क– रियल एस्टेट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए डीसीटी रियल एस्टेट एंड डेवलपर के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह राजपूत को लंदन के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लीडर्स समिट में सम्मानित किया गया, यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है..

इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर दुनिया भर से आए उभरते उद्यमी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नेतृत्वकर्ता शामिल हुए। समिट के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिसमें राजेंद्र सिंह राजपूत का नाम प्रमुख रहा..

राजपूत ने रियल एस्टेट क्षेत्र में गुणवत्ता, पारदर्शिता और नवाचार को प्राथमिकता देते हुए कई उल्लेखनीय परियोजनाएं विकसित की हैं। उनके द्वारा विकसित परियोजनाएं आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी दर्शाती हैं, जो उनकी वैश्विक पहचान का आधार बनी हैं..

सम्मान प्राप्त करने के बाद राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें सामाजिक कार्यों और विकास से जुड़ी पहलों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है, उन्होंने भविष्य में भी समाज और प्रदेश के हित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया..


