स्वतंत्र अवाज विशेष
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में किया गया पुलिस चौपाल का आयोजन.. लोगो की समस्याओ का तत्काल किया गया निराकरण..
बिलासपुर– पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस चौपाल लगाकर लोगो की समस्याओ से रूबरू होने तथा उनका तत्काल निराकरण करने निर्देश दिया गया था जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में आज निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर थाना सिटी कोतवाली एवं टीम द्वारा अटल आवास मधुबन कालोनी वार्ड 40 में पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया.. पुलिस चौपाल में अत्यधिक संख्या में महिला, पुरूष एवं बच्चे उपस्थित आए.. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल द्वारा पुलिस चौपाल में आए लोगो को निजात जागरूकता अभियान एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, साईबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई.. नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार द्वारा पुलिस चौपाल में आए लोगो को यातायात के संबंध में तथा डायल 112 एंव आन लाईन ठगी से बचाव के बारे में जानकारी दी गई..
थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा पुलिस चौपाल में महिला एवं बच्चो संबंधी अपराध, साईबर अपराध, गुड टच, बेड टच, के संबंध में लोगो को जानकारी दी गई.. पुलिस चौपाल में लोगो की समस्याओ को सुना गया तथा उनकी समस्यो का तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया गया.. पुलिस चौपाल में आए लोगो द्वारा पुलिस पर भरोसा जताते हुए पुलिस द्वारा चलाए गए निजात अभियान एवं पुलिस चौपाल की सराहना की गई.. जन प्रतिनिधियो एवं वार्ड पार्षद द्वारा पुलिस चौपाल में अपने अपने क्षेत्र की सामस्याओ के संबंध में चर्चा की गई जिसका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल द्वारा तत्काल निराकरण किया गया.. जन चौपाल में वार्ड पार्षद उमेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता विद्या गोवर्धन ताई, विकाश वर्मा, आर्यन फिल्स रामानंद, दीपक वर्मा तथा जन प्रतिनिधी तथा काफी संख्या में महिला पुरूष एवं बच्चे एवं थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम उपस्थित रहे..



