स्वतंत्र अवाज विशेष
प्रबल प्रताप जूदेव के निवेदन से कोटा विधानसभा को बड़ी राहत.. नर्मदा और रीवा एक्सप्रेस का खोंगसरा में होगा ठहराव.. बिलासपुर शहडोल मेमू का परिचालन फिर शुरू..
कोटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से किए गए निवेदन पर सम्मानित क्षेत्रवासियों के प्रमुख मुद्दे का केंद्र सरकार ने कोटा विधानसभा से गुजरने वाली बिलासपुर रीवा एक्सप्रेस और नर्मदा एक्सप्रेस का कटनी-बिलासपुर रेल लाइन के प्रमुख स्टेशन खोंगसरा पर ठहराव होगा.. इतना ही नहीं बिलासपुर शहडोल मेमू लोकल ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू किया जा रहा है.. इसे लेकर भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप जूदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया है..



