स्वतंत्र अवाज विशेष

कोसमडीह में अमित जोगी ने जनसभा को किया संबोधित.. पहली बार एक बेटी को मस्तूरी की जिम्मेदारी के लिए बनाया गया प्रत्याशी- चांदनी..

विधानसभा चुनाव को लेकर बीते दिन मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत कोसमडीह में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया इस दौरान सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जोगी ने जमकर हुंकार भरी.. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी की मस्तूरी प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के दौरान अमित शाह ने कहा कि अब तक छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के लोगों का फैसला दिल्ली से किया जाता था लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता अब दोनों राष्ट्रीय पार्टियों से परेशान हो चुकी है और जोगी कांग्रेस को सत्ता में लाकर छत्तीसगढ़िया हित और विकास करना चाहती है, 
मस्तूरी में भाजपा कांग्रेस ने मस्तूरी के लोगों के विकास के लिए कोई भी काम नहीं किया है क्षेत्र में बेरोजगारी से लेकर पहले पलायन तक की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन बार-बार विधायक बनने के बाद भी क्षेत्र के विकास के लिए कोई भी आगे नहीं आता है.. अमित जोगी ने कहा कि अगर जनता कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनती है और मस्तूरी से चांदनी भारद्वाज को विधायक चुना जाता है तो क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किए जाएंगे वहीं क्षेत्र में रोजगार पैदा कर पलायन को रोकना प्रमुख काम होगा.. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मस्तूरी वासी मौजूद रहे वहीं मस्तूरी प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज के पक्ष में वोट करने का निवेदन जनसभा में अमित जोगी ने किया..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!