स्वतंत्र अवाज विशेष
कांग्रेस के पांच साल की सत्ता के पीछे सट्टा चला है- रवि किशन.. भोजपुरी स्टार रवि किशन ने बिल्हा प्रत्याशी धरम लाल कौशिक और बेलतरा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला के पक्ष में किया रोड शो..
पहले चरण के मतदान के बाद अब छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है.. इसी तारतम्य में भोजपुरी स्टार लोकसभा सांसद रवि किशन आज बिलासपुर पहुंचे जहां उन्होंने बिल्हा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक और बेलतरा से भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला के पक्ष में रोड शो किया.. बिलासपुर पहुंचने के बाद सांसद रवि किशन ने बिल्हा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक के पक्ष में सिरगिट्टी से लेकर तिफरा काली मंदिर तक और भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला के लिए राजकिशोर नगर स्थित शनि मंदिर से लेकर अशोकनगर तक रोड शो किया, इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे..
रोड शो के दौरान रवि किशन ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने का निवेदन आम जनता से किया इस दौरान गाड़ियों के काफिले में मौजूद रवि किशन ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी किया.. इस दौरान बिल्हा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक रवि किशन के साथ मौजूद रहे वही बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुशांत सिंह रवि किशन के साथ भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए आम जनता से निवेदन करते रहे..



