मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में हुआ 69वीं राष्ट्रीय स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन.. आदमी पार्टी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला..

डेस्क- मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में वर्ष 2025 में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालिका वर्ग (14 वर्ष आयु) की टीमें शामिल रहीं.. प्रतियोगिता का आयोजन खेल भावना और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ..

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कृष्णकांत श्रीवास्तव, बास्केटबॉल संघ के प्रदेश महासचिव के आमंत्रण पर विशेष रूप से उपस्थित हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी बिलासपुर के जिला अध्यक्ष खगेश चंद्राकर, डीसीए के संरक्षक हेमंत राव, तथा डीसीए छत्तीसगढ़ के संरक्षक यशपाल सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही..

अतिथियों ने बालिका खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके खेल कौशल की सराहना की और कहा कि ऐसे राष्ट्रीय आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बड़ा मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने बालिकाओं को निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी..
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन से युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिला है, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों के सहयोग से प्रतियोगिता को सफल बनाया गया..



