क्राइम

महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत.. पार्षद पति के परिजनों ने लगाया ब्लैक मेल करके अवैध वसूली का आरोप.. रिलेशनशिप में रहते हुए लेन देन के साक्ष्य किए पेश..

परिजनों ने नया खुलासा करते हुए बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को शिकायत सौंपकर जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है..

बिलासपुर– शहर के वार्ड क्रमांक 3 साईं नगर उस्लापुर अमेरी के पार्षद पति के खिलाफ हुए दैहिक शोषण की एफआईआर को लेकर उसके परिजनों ने नया खुलासा करते हुए बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को शिकायत सौंपकर जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है..

आज रिंकू टंडन के परिजनों ने एसएसपी ऑफ़िस पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज दिए है इस दौरान उन्होंने कहा है कि, दैहिक शोषण की शिकायत करने वाली महिला वार्ड की ही निवासी है, और किराने दुकान का संचालन करती थी, क्योंकि रिंकु कोयला लोडिंग और अनलोडिंग के ठेकेदारी का काम करता है और वार्ड में जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है तो उसकी पहचान महिला से थी, रिंकु टंडन के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि, लगभग कुछ साल पहले उसकी पहचान महिला से हुई थी और महिला समेत उसके पति और साली से घनिष्ठ मित्रता हो गई थी इस दौरान महिला ने रिंकू से प्यार का इजहार किया और उसके बिना न रह पाने की बात भी कहीं, कोयला लोडिंग अनलोडिंग के काम के सिलसिले में उस्लापुर रोजाना आना जाना और समान लेने के दौरान महिला ने कई बार प्यार का इजहार किया, इसके बाद दोनों के बीच लंबे समय तक प्रेम संबंध रहा, इतना ही नहीं महिला और रिंकू टंडन कई मौके पर शहर से बाहर घूमने भी घूमने गए थे, इस दौरान दोनों के बीच आपसी रजामंदी से संबंध भी स्थापित हुआ, इसी का फायदा उठाकर महिला, उसके पति और साली द्वारा ब्लेक मेल कर रिंकू से पैसे की मांग करने लगे, इस दौरान रिंकु टंडन ने लोक लाज के डर और पत्नी की पार्षद होने की वजह से छवि धूमिल न हो इसके लिए कई बार ऑनलाइन के माध्यम से रुपए दिए,

आरोपों के मुताबिक महिला और उसके परिजनों द्वारा लगातार रिंकू टंडन पर पैसों के लिए दबाव बनाया जा रहा था, आरोपों के मुताबिक जनवरी के दूसरे सप्ताह में महिला और उसके परिजनों द्वारा रिंकू टंडन को घर बुलाकर 50 लाख रुपए की मांग की गई और दो तीन दिनों के भीतर पैसे देने की बात हुई, जब रिंकू ने महिला और उसके परिजनों को पैसे नहीं दिए तो महिला और उसके परिजनों द्वारा रिंकू टंडन पर छेड़छाड़ की शिकायत थाना सकरी में की.. जिसके बाद महिला संबंधी मामले पर थाना सकरी की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया..

रिंकू उर्फ राजेंद्र टंडन के परिजनों द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी से मामले की जांच के लिए आवेदन किया गया है, आवेदन के साथ साथ उसके परिजनों ने महिला और रिंकू के कई तस्वीरों, ऑनलाइन के माध्यम से हुए लेन देन की छायाप्रति समेत रिंकू टंडन और महिला के बीच हुए व्हाट्सएप चैटिंग को भी सार्वजनिक किया है.. पूरे मामले को लेकर परिवार अब एसएसपी से मामले की गहन जांच कर महिला और उसके परिजनों के खिलाफ ब्लैक मेल कर अवैध रूप से राशि वसूलने के मामले में कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!