स्वतंत्र अवाज विशेष
यूवा कार्यकर्ता पर हुए हमले पर फूटा प्रबल प्रताप जूदेव का गुस्सा.. कहा- राजनितिक षड्यंत्र के तहत हुआ हमला.. मामले की जल्द से जल्द हो जांच, आरोपियों पर हो कड़ी कार्रवाई..
बिलासपुर– कोटा क्षेत्र में बीजेपी यूथ कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला अब तूल पकड़ने लगा है.. कोटा से भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप जुदेव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है.. बीते दिनों भाजपा के युवा कार्यकर्ता उदित आर्म के ऊपर हुए जानलेवा हमला के मामले में मीडिया को बयान देते हुए प्रबल प्रताप जुदेव ने कहा कि वो इस मामले में एक फेयर इन्वेस्टिगेशन चाहते हैं,अगर इस मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में भीषण आंदोलन होगा..
आगे कोटा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि यह क्षेत्र उनके पिता का कर्मक्षेत्र है वो यहां बुनियादी मुद्दों को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.. प्रबल ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल स्टॉपेज, गुडगर्दी, भूमाफियाओं की मनमानी जैसे कई गम्भीर मुद्दों के साथ वो चुनावी मैदान में हैं..



