स्वतंत्र अवाज विशेष
15 सालों में भाजपा ने छत्तीसगढ़ के साथ किया है सिर्फ छलावा.. कांग्रेस का घोषणा पत्र और काम छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा देगा- शैलेश पाण्डेय..
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपनी घोषणा पत्र जारी कर दी है आज कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र जारी किया जिसके बाद घोषणा पत्र को कांग्रेस नेता भरोसा पत्र बता रहे हैं.. बिलासपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे ने कांग्रेस पार्टी की घोषणा पत्र जारी होने के बाद कहा है कि, कांग्रेस का यह घोषणा पत्र भरोसे का पत्र है जो छत्तीसगढ़ को विकास की राह में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा वहीं छत्तीसगढ़ के गांव गरीब किसान के साथ युवा और महिलाओं के मिल का पत्थर साबित होगा.. पिछले पांच सालों में कांग्रेस सरकार ने अपने काम से छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा जीता है..
भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे ने कहा कि, 15 सालों में भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ सिर्फ छलावा किया है, यही भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार है जो राजीव गांधी न्याय योजना का विरोध करती नजर आ रही थी लेकिन कांग्रेस की वजह से आज उसे किसानों गरीबों और छत्तीसगढ़ की जनता के लिए ऐसा घोषणा पत्र जारी करना पड़ा है.. कांग्रेस पार्टी द्वारा 5 सालों में किए गए कामों से छत्तीसगढ़ की जनता संतुष्ट है, उन्हें भरोसा है कि छत्तीसगढ़ का विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है..