स्वतंत्र अवाज विशेष
सरकार ने जो कहा वो किया, जनता को भी इसका ख्याल है- ऋतु शैलेश पाण्डेय.. जनसंपर्क के दौरान मिसेज पाण्डेय को मिल रहा जन जन का समर्थन..
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अब महिला कांग्रेस द्वारा लगातार दो टू डोर केम्पेनिंग किया जा रहा है, बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी शैलेश पांडे के समर्थन में उनकी धर्मपत्नी ऋतु शैलेश पांडे लगातार अलग-अलग वार्डों में जाकर एक-एक व्यक्ति से मिल रही है वही अपनी कार्यकर्ता की टीम के साथ अपनी पार्टी के लिए अपना सर्वोच्च योगदान दे रही है.. आज बिलासपुर नगर निगम के चांटापारा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे के पक्ष में महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया इस दौरान ऋतु शैलेश पांडेय और उनकी टीम घर घर जाकर लोगों से मिली और सरकार द्वारा जनता की विकास के लिए योजनाओं का फीडबैक लिया..
जनसंपर्क के दौरान मीडिया से बात करते हुए मिसेज पांडे ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 सालों में प्रदेश की जनता से जो-जो वादा किया उसे पूरा किया है, पिछले 5 सालों में कांग्रेस सरकार द्वारा महिला, मजदूर, किसान, गरीबो के हित के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई गई, उसी का नतीजा है कि आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार के लिए लोगों के प्रति अपार स्नेह देखने को मिल रहा है.. 15 सालों में जो हाल बिलासपुर का हुआ है उसे ठीक करने का काम पिछले 5 साल से बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे कर रहे हैं, बिलासपुर की छवि खोदापुर से वापस बिलासपुर में लाने का काम शैलेश पांडे ने किया है.. वही इस चुनाव में भी उनके लिए अपार जन समर्थन जनता से मिल रहा है..



