Uncategorized

बिलासपुर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी.. महिला कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सीमा ने किया स्वागत..

बिलासपुर– विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बिलासपुर पहुंची जहां उनका स्वागत महिला कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश के नेतृत्व में किया गया.. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए तमाम नेता मौके पर मौजूद रहे.. महिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष और वार्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर की पार्षद सीमा ने हवाई पट्टी में महिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की ओर से प्रियंका गांधी को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया.. पुलिस लाइन मैदान पर आमसभा को संबोधित करने के दौरान प्रियंका ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादों का पिटारा खोला.. 
इस दौरान उन्होंने सरकार बनते ही महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए महतारी न्याय योजना के तहत गैस सिलेंडर की रिफिलिंग में 500 रुपए की सब्सिडी का ऐलान किया.. वहीं किसानों के लिए तीवरा को समर्थन मूल्य खरीदने का वादा भी प्रियंका गांधी ने आमसभा में किया.. आमसभा कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सीनियर नेता चरण दास महंत और बिलासपुर जिले के अलग अलग विधानसभाओं के सभी प्रत्याशी मौजूद रहे..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!