बिलासपुर

नगर निगम की सामान्य सभा बैठक में उठा कचरा डंपिंग का मुद्दा.. मंगला के छपराभाटा में स्थित कचरा डंपिंग में अव्यवस्था को लेकर पार्षद रमेश पटेल ने किया सवाल..

बिलासपुर नगर निगम में 6 महीने बाद सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई.. लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के प्रांगण में स्थित देवकीनन्दन दीक्षित सभागृह में हुई सामान्य सभा की बैठक हंगामेदार रही.. प्रश्न काल के दौरान वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद रमेश पटेल ने वार्ड के छपराभाटा में शहर भर के डंप किए जाने वाले कचरे से उत्पन्न समस्या से सदन को अवगत कराते हुए प्रश्न किया.. वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद रमेश पटेल ने प्रश्न किया कि, शहर भर का कचरा वार्ड के अंतर्गत आने वाले छपराभाटा में डंप किया जाता है लेकिन वहां उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से बदबू और गन्दगी से वार्डवासी परेशान है,

नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 13 मंगला के वार्ड पार्षद रमेश पटेल ने सदन को अवगत कराते हुए कहा कि, नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कलेक्ट कर छपराभाटा में डंप होने वाले कचरे से सिर्फ उसी वार्ड के लोग ही नहीं बल्कि आप पास में दूसरे वार्ड के निवासी भी बहुत अधिक परेशान है.. नगर निगम द्वारा मौके पर कचरा को व्यवस्थित करने के लिए पोकलेन तो खड़ा कर दिया गया है लेकिन उसमें ड्राइवर न होने की वजह से वहां कुछ भी काम नहीं होता है,

पार्षद रमेश पटेल के सवाल के जवाब में एमआईसी मेंबर श्याम साहू ने जवाब देते हुए कहा कि कचरे की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टीम बनाकर जांच की जाएगी और उसे डंपिंग एरिया को ठीक करने के लिए आवश्यक कदम उठाया जाएगा, इस दौरान वार्ड पार्षद रमेश पटेल ने फिर सवाल किया कि, कचरे की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कुछ समय सीमा तय की जाएगी क्या, ताकि वार्ड की जनता को इस समस्या से तय समय के भीतर निजात मिल सके..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!