स्वतंत्र अवाज विशेष
समाजसेवी पायल लाठ और चंचल सलूजा का बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन ने किया सम्मान..
बिलासपुर– शहर के व्यापार विहार मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा आजादी के 77 वें साल को उत्सव के रूप में मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया.. इस दौरान मर्चेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.. कार्यक्रम के दौरान शहर में समाज सेवा का कार्य करने वाले पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के फाउंडर पायल लाठ और उपाध्यक्ष चंचल सलूजा का समाज में उनके योगदान और सेवा के लिए उनको सम्मानित किया गया.. इस दौरान मुख्य अतिथि शैलेश पांडे ने मोमेंटो प्रदान कर दोनों समाजसेवियों को सम्मानित किया.. कार्यक्रम के दौरान मर्चेंट एसोसिएशन के समस्त सदस्य और व्यापार विहार में व्यापार करने वाले व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे जहां उन्होंने देश के स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां एक दूसरे को प्रेषित की..



