प्राईवेट विडियो फोटो को इंटरनेट में वायरल करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार.. वायरल नहीं करने के नाम पर आरोपी द्वारा 3,00,000 रुपए की मांग की थी..

बिलासपुर- प्राइवेट विडियो फोटो को इंटरनेट में वायरल करने वाले आरोपी संतोष कुमार यादव को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है.. इंटरनेट पर प्रायवेट विडियो वायरल नहीं करने के नाम पर आरोपी द्वारा 3,00000 रू की मांग की गई थी.. प्रार्थीया ने दिनांक 09.01.26 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, वर्ष 2021 में पढाई के दौरान आरोपी संतोष कुमार यादव से जान पहचान हुई थी.. आरोपी के द्वारा प्रार्थीया को प्राइवेट फोटो विडीयो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर 3,00000रू की मांग की गई थी, जिस पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. – 14 / 2026 धारा 308 (2), 79 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.. प्रकरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराकर आरोपी के त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर आरोपी को आज दिनांक गिरफ्तार किया गया है घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को पेश किया जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया हैं..



