स्वतंत्र अवाज विशेष
आम आदमी पार्टी जो कहती है उसे पूरा करती है- खगेश चंद्राकर.. जिला न्यायालय में आम आदमी पार्टी ने चलाया जनसंपर्क अभियान..
बिलासपुर– नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी खगेश चंद्राकर लगातार जनसंपर्क अभियान के जरिए जनता से संपर्क साथ रहे हैं और आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए प्रचार प्रचार कर रहे हैं आज बिलासपुर के जिला न्यायालय प्रसार में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी खगेश चंद्राकर ने अपने टीम के साथ मिलकर वकीलों से मुलाकात करते हुए आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए वादों की जानकारी दी इस दौरान खगेश चंद्राकर अपनी टीम के साथ मिलकर सभी सीनियर वकीलों का आशीर्वाद लिया और पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की..
आम आदमी पार्टी बिलासपुर के जिला अध्यक्ष और महापौर प्रत्याशी खड़गे चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि, पार्टी में वकालत से जुड़े वकीलों की संख्या बहुत अधिक है ऐसे में उन्हें विश्वास है कि वकीलों का समर्थन आम आदमी पार्टी को मिलेगा, बिलासपुर की जनता को भाजपा और कांग्रेस ने विकास के बहुत सारे सपने दिखाये लेकिन सत्ता में रहने के बावजूद उन्हें धोखा देने के अलावा और कुछ नहीं किया.. भाजपा और कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी एक नहीं है, विकास का वादा कर जनता को भ्रमित कर वोट पाने के बाद दोनों पार्टियों के नेता जनता को भूल जाते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी ने जिस तरह दिल्ली और पंजाब में काम किया है उसे जनता के बीच आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास पैदा हुआ है, और इसी विश्वास के दम पर अब बिलासपुर नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी जनता से वोट मांग रही है..



