स्वतंत्र अवाज विशेष

खेत में बने घर से सोलर पंप चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार.. लैलूंगा पुलिस ने आरोपी से चोरी सोलर पंप किया बरामद..

 रायगढ़– करीब एक माह पहले 14 अक्टूबर को ग्राम पोतरा निवासी बांछानिधी प्रधान द्वारा थाना लैलूंगा मैं आवेदन देकर उसके खेत में बने घर कैमरा से अज्ञात चोर द्वारा 14-15 अगस्त की रात सोलर मोटर पंप चोरी कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया गया.. रिपोर्टकर्ता ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिदिन बोर घर का ताला शाम को बंद कर अपने घर आ जाता था, 15 अगस्त को सुबह खेत गया तो देखा अज्ञात चोर बोर घर का ताला तोड़कर अंदर रखे 3 हार्स पावर सोलर पंप को चोरी कर ले गया था.. लैलूंगा पुलिस द्वारा धारा 457, 380 आईपीसी के तहत अज्ञात आरोपी पर नकब्जानी का अपराध दर्ज कर माल मुल्जिम की पतासाजी कर रही थी, 
इसी दरमियान आज दोपहर ग्राम भ्रमण दौरान थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम रूडूकेला का खिलेंद्र चौहान उर्फ पांवा एक चोरी की मोटर पंप को बेचने ग्राहक तलाश कर रहा है, तत्काल थाना प्रभारी द्वारा ग्राम रूडूकेला तस्दीक के लिए स्टाफ भेजा गया.. पुलिस टीम द्वारा संदेही खिलेंद्र चौहान उर्फ पांवा को हिरासत में लेकर सोलर पंप के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर डेढ़-दो महीना पहले ग्राम पोतरा से पंप की चोरी करना बताया.. आरोपी का बयान लेकर आरोपी के निशानदेही पर उसके घर से चोरी की 3 हार्स पावर सोलर पंप कीमती ₹15,000 को बरामद किया गया है.. आरोपी खिलेंद्र चौहान का साथी उसके घर से  फरार मिला जिसकी पतासाजी की जा रही है.. गिरफ्तार आरोपी खिलेंद्र चौहान को नकबजनी के अपराध में रिमांड पर भेजा गया है.. आरोपी की पतासाजी/गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी, आरक्षक हेलारियुस तिर्की, राजू तिग्गा की प्रमुख भूमिका रही है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!