Uncategorized
बिल्हा विधानसभा परिवर्तन यात्रा मे शामिल होंगे भोजपुरी सुपर स्टार एवं दिल्ली सांसद मनोज तिवारी..
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे परिवर्तन यात्रा कल परिवर्तन यात्रा 02 खुडीयारानी जशपुर से निकली यात्रा तखतपुर विधानसभा से होते हुए बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पथरिया नगर पंचायत मे 11 बजे स्वागत सभा 2 बजे ग्राम बावली में आम सभा को मुख्य अतिथि मनोज तिवारी संबोधित करते हुए बोदरी नगर पंचायत होते हुए तिफरा के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में स्वागत सभा समापना होगा.. ग्राम बावली एवं तिफरा मे साँस्कृतिक कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायिका मोना सेन द्वारा किया जाएगा..
परिवर्तन यात्रा मे मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी स्टार एवं सांसद दिल्ली मनोज तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी, नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री एवं विधायक मुंगेली पुन्न लाल मोहले, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, अनुराग सिंह, मोती लाल साहू, सहित पार्टी के सभी सम्मानीय पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे..