स्वतंत्र अवाज विशेष

दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार.. बहुत समय से था फरार..

 


विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले फरार आरोपि को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।थाने में अपना मुंह छुपाता हुआ यह शख्स  विक्रम सिंह पिता रमेश सिंह है जो पल्लव कालोनी बल्गी कोरबा का रहने वाला है। विक्रम सिंह की पत्नी  ने सिविल लाइन थाने मे एफआईआर दर्ज कराई। और बताया कि उसकी शादी  विक्रम सिंह पिता रमेश सिंह निवासी मकान नं. 649/14 डी आनंद विहार पुष्प पल्लव कालोनी बल्गी कोरबा से। दिनांक 21–11–2021को सामाजिक रीति रिवाज के हिसाब से बिलासपुर में हुई थी।पीड़िता विवाहिता ने बताया उसके ससुराल वाले शादी के बाद दहेज लाने के लिए तंग कर रहे थे। ससुराल पक्ष और पति के द्वारा शादी के बाद से दहेज में अच्छा समान गहना जेवर नही देने की बात पर ताना मारने लगे। तथा किचन में घुसने से मना किये। पति विक्रम, ससुर रमेश सिंह, सास और ननद सभी एक राय होकर पीडित विवाहित को शारीरिक मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे और कार खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग की गई। रुपए नहीं देने पर विवाहिता को मायके में छोड़ दिये। पीड़िता की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने धारा 498A, 34 भादवि का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर लिया। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस लगातार आरोपी विक्रम सिंह  की खोजबीन कर रही थी। फरार आरोपी विक्रम सिंह पिता रमेश सिंह को आज सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!