स्वतंत्र अवाज विशेष
ग्रामीण महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने ठोकी ताल.. मस्तूरी और बिलासपुर विधानसभा के लिए जमा किया आवेदन..
बिलासपुर– छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों से ब्लॉक स्तर पर आवेदन मांगने का कार्य किया जा रहा है.. आज आवेदन की अंतिम दिन बिलासपुर महिला कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण जिला अध्यक्ष सीमा ने मस्तूरी और बिलासपुर विधानसभा के लिए आवेदन प्रस्तुत किया बड़ी संख्या में समर्थकों और पार्षदों के साथ सीमा ने मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष और बिलासपुर ब्लॉक अध्यक्ष को अपना आवेदन सौंपा..आवेदन जमा करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष ने कहा कि.. कांग्रेसी एक लोकतांत्रिक पार्टी है जहां हर एक कार्यकर्ता को अपनी बात कहने का अधिकार प्राप्त है इसलिए कांग्रेस में छोटा से छोटा कार्यकर्ता अपनी दावेदारी पेश कर रहा है,
मस्तूरी विधानसभा से आज तक किसी भी महिला का नेतृत्व नहीं रहा है इसलिए उनके द्वारा चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दिया गया है वहीं बिलासपुर में समर्थकों की मांग पर अपने साथियों के साथ मिलकर आवेदन किया है अगर पार्टी उन पर भरोसा जताती है तो वह पार्टी को निराश नहीं करेंगी.. मस्तूरी और बिलासपुर विधानसभा सीटों में दावेदारी के लिए आवेदन करने पहुंची महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश के साथ महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ समेत बिलासपुर नगर निगम के पार्षदगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे..



