स्वतंत्र अवाज विशेष

बिलासपुर ट्रैफिक डीएसपी साहू ने लगाई यातायात की पाठशाला.. नियमों के पालन की दिलाई शपथ..

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश में इन दिनों जिले में लगातार “यातायात की पाठशाला” आयोजित कर विभिन्न स्तरों पर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया जा रहा है.. शैक्षणिक संस्थाओं के अंतर्गत आज रीसेंट फलोदी हायर सेकेंडरी स्कूल,मंगला ने डीएसपी संजय साहू ने अपनी टीम सब इंस्पेक्टर श्री उमा शंकर पांडे,आरक्षक रोशन एवं भुनेश्वर के साथ स्कूल में यातायात की पाठशाला आयोजित की..
पाठशाला में छात्र-छात्राओं को यातायात की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि.. हम बहुत छोटी छोटी सावधानी बरतें तो निश्चित रूप से सड़क दुर्घटना से हमेशा दूर रहेंगे तथा कभी भी नाबालिग छात्र को वाहन को चलाने की सीख ना देवे ना वाहन चलाने देवेइसी क्रम में जानकारी दी कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को निष्ठा की शपथ भी दिलाई..आज के इस विशाल कार्यक्रम में लगभग 750 छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे,शैक्षणिक संस्थाओं में यातायात की पाठशाला का क्रम जारी रहेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!