अमरकंटक इलेवन ने श्याम इलेवन को 52 रनों से हराया.. माता की स्मृति को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए इतना बड़ा आयोजन कराना प्रेरणादायी – विनय..
स्व उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल प्रतियोगिता बिलासपुर जिला खेल परिसर मैदान में चल रही है..
बिलासपुर– स्व उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल प्रतियोगिता बिलासपुर जिला खेल परिसर मैदान में चल रही है.. प्रतियोगिता का छठवां मैच श्याम इलेवन और अमरकंटक इलेवन के बीच खेला गया.. इस मैच के अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, समाजसेवी विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी, डॉ.देवेंद्र सिंह, डॉ.सुनील केडिया, डॉ.बी.आर.होतचंदानी रहे, सभी अतिथियों ने टॉस कराकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया.. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमरकंटक इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 124 रन बनाए.

अमरकंटक इलेवन की ओर से सलामी बल्लेबाज बालचंद ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 24 गेंदों में 60 रन बनाए।श्याम इलेवन के गेंदबाज अनिल और आलोक ने सर्वाधिक 2-2 विकेट अर्जित किए। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्याम इलेवन की टीम निर्धारित 10 ओवरों 7 विकेट खोकर 72 रन ही बना पायी और इस प्रकार अमरकंटक इलेवन की टीम ने यह मैच 52 रनों से जीत लिया.. अमरकंटक इलेवन के गेंदबाज अमर,आकाश और फैज ने 2- 2 विकेट अर्जित किए, अमरकंटक इलेवन के बल्लेबाज बालचंद को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया..
आज के मैच के अतिथि विनय शर्मा ने कहा कि दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता होता है मां और बेटे का रिश्ता और ऐसी मां कितनी सौभाग्यशाली होंगी जिनकी स्मृति को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए उनके सुपुत्र द्वारा इतना बड़ा आयोजन कराया जाना अत्यंत सराहनीय है, देखते देखते यह आयोजन अपने 13वें वर्ष में समूचे देश का सबसे बड़ा आयोजन बन गया है, हमारी शुभकामनाएं सदैव आयोजन समिति के साथ हैं..
आज के मैच के अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा इतनी सुविधाओं के साथ इस स्तर का इतना बड़ा आयोजन करना वास्तव में प्रशंसनीय है मैं आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी एवं उनकी पूरी टीम को इसके लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं साथ ही था कामना करता हूं की आने वाले समय में यह आयोजन और नई ऊंचाईयों को छुए.. दोनो ही टीम के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए लहरिया ने आगे कहा की दोनो ही टीमें अभी तक शानदार खेल रहीं है हार जीत तो खेल का हिस्सा है पर दोनो ही टीमों के खिलाड़ियों ने दर्शकों का दिल जीता है परिणाम चाहें जो भी हों आप हौसला रखिए स्वयं पर आत्मविश्वास रखिए आपको मंजिल अवश्य मिलेगी..
ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 13वा वर्ष है इस वर्ष विजेता टीम को 11 लाख की इनामी राशि दी जाएगी.. आकर्षक एलइडी स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग बेहतर लाइट एवं साउंड सुविधा और आकर्षक पुरस्कार आदि ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया है..